प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी अमृत भारत एक्सप्रेस हसनपुर / खगड़िया : अलीपुरद्वार और पनवेल के बीच घोषित अमृत भारत एक्सप्रेस को आज 17 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित घोषणा से खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के मानसी, खगड़िया और हसनपुर के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वर्षों से मुंबई और पूर्वोत्तर भारत के बीच सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा की मांग कर रहे यात्रियों के लिए यह ट्रेन किसी बड़ी सौगात से कम नहीं मानी जा रही है। खास बात यह है कि इस अमृत भारत ट्रेन का ठहराव हसनपुर में भी दिया गया है। हसनपुर में ठहराव मिलने से बिथान, बखरी, कुशेश्वर स्थान सहित आसपास के कई प्रखंडों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब इन क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई जाने के लिए बेहतर, सुरक्षित और किफायती रेल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यह ट्रेन रात्रि 9:50 बजे हसनपुर से पनवेल के लिए साप्ताहिक रूप से रवाना होगी। यह अमृत भारत एक्सप्रेस हसनपुर से चलकर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र के रास्ते महाराष्ट्र के पनवे...
बिथान कृषि भवन में ग्रामीणों को अगलगी से बचाव की जानकारी देते अग्निशमन विभाग के अधिकारी। बिथान (समस्तीपुर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन परिसर में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन के तहत अगलगी (आग) से बचाव को लेकर एक व्यापक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों और स्थानीय पदाधिकारियों को आग लगने के कारणों, उससे होने वाली जान-माल की क्षति तथा समय रहते बचाव के उपायों के प्रति सचेत करना था। कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग के अधिकारी अविनाश कुमार ने उपस्थित लोगों को आग लगने के सामान्य कारणों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूजा-पाठ के दौरान अगरबत्ती, मोमबत्ती या हवन की आग जलाकर छोड़ देना, बिजली के उपकरण, मोबाइल फोन या लाइट को चार्जिंग में लगाकर छोड़ देना, तथा बीड़ी-सिगरेट के जले हुए टुकड़ों को इधर-उधर फेंक देना अगलगी के प्रमुख कारण हैं। इसके अलावा खेत-खलिहान में पराली व खर-पतवार जलाना, घरों में लोकल या चाइनीज कंपनियों के घटिया बिजली उपकरण लगाने से शॉर्ट सर्किट की आशंका बनी रहती है। शादी-विवाह जैसे आयोजनों में पटाखों के अत्यधिक उपयोग से...