सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Direct Rail Link from Hasanpur to Panvel : अलीपुरद्वार–पनवेल अमृत भारत ट्रेन आज होगी रवाना, हसनपुर को मिला ऐतिहासिक रेल ठहराव

 

PM Narendra Modi dwara Amrit Bharat Express train ko green flag dikhate hue
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी अमृत भारत एक्सप्रेस

हसनपुर / खगड़िया :

अलीपुरद्वार और पनवेल के बीच घोषित अमृत भारत एक्सप्रेस को आज 17 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित घोषणा से खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के मानसी, खगड़िया और हसनपुर के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वर्षों से मुंबई और पूर्वोत्तर भारत के बीच सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा की मांग कर रहे यात्रियों के लिए यह ट्रेन किसी बड़ी सौगात से कम नहीं मानी जा रही है।

खास बात यह है कि इस अमृत भारत ट्रेन का ठहराव हसनपुर में भी दिया गया है। हसनपुर में ठहराव मिलने से बिथान, बखरी, कुशेश्वर स्थान सहित आसपास के कई प्रखंडों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब इन क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई जाने के लिए बेहतर, सुरक्षित और किफायती रेल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यह ट्रेन रात्रि 9:50 बजे हसनपुर से पनवेल के लिए साप्ताहिक रूप से रवाना होगी।

यह अमृत भारत एक्सप्रेस हसनपुर से चलकर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र के रास्ते महाराष्ट्र के पनवेल तक जाएगी। इसके परिचालन से क्षेत्र के लोगों को मुंबई के लिए एक और विकल्प मिल गया है, जिससे यात्रा और भी आसान हो जाएगी। लंबे समय से मुंबई में रोजगार, व्यवसाय और शिक्षा के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन अत्यंत उपयोगी साबित होगी।

सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि इस ट्रेन के जरिए अब यहां से नवगछिया, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी और अलीपुरद्वार तक की यात्रा भी काफी सुगम हो जाएगी। उत्तर बिहार और पूर्वोत्तर भारत के बीच बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संपर्क को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस मौके पर स्थानीय सांसद राजेश वर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र को एक नई ट्रेन मिलने पर खुशी जाहिर की और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। वहीं, आम लोगों ने भी इस महत्वपूर्ण रेल सुविधा के लिए सांसद राजेश वर्मा के प्रति आभार प्रकट किया। कुल मिलाकर, अमृत भारत ट्रेन का यह ठहराव हसनपुर और आसपास के इलाकों के लिए विकास की नई रफ्तार लेकर आया है।


रिपोर्ट: आकाश कुमार, बिथान समाचार (Bithan Samachar) 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उजान गांव से अवैध देसी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

              बिथान थाना के मुख्य द्वार की फाइल फोटो बिथान: बिथान थाना क्षेत्र के उजान गांव में शुक्रवार को पुलिस ने अवैध देसी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजान गांव निवासी सुनील कुमार, पिता रामदेव बिंद के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिथान थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि उजान गांव में अवैध रूप से देसी शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद बिथान थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से 12 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया और शराब को जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि बिहार सरकार की पूर्ण शराबबंदी नीति के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक ह...

IMPACT OF NEWS : बिथान बाजार के गाँधी मैदान में शुरू हुआ सफाई अभियान, युवाओं में दिखा उत्साह

बिथान बाजार स्थित गाँधी मैदान में पंचायत द्वारा चलाया जा रहा सफाई अभियान। बिथान (समस्तीपुर) :  प्रखंड मुख्यालय स्थित गाँधी मैदान में लंबे समय से व्याप्त गंदगी को लेकर उठी आवाज़ का असर अब ज़मीन पर दिखने लगा है। बुधवार से गाँधी मैदान में विधिवत रूप से सफाई अभियान की शुरुआत कर दी गई है। बिथान पंचायत की ओर से सफाई गाड़ी और मजदूरों को मैदान में लगाया गया, जिन्होंने वर्षों से जमा कचरे, प्लास्टिक और अन्य गंदगी को हटाने का काम शुरू किया है। गाँधी मैदान बिथान बाजार का एक प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां प्रतिदिन स्थानीय लोग टहलने आते हैं। इसके साथ ही युवा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र और आसपास के पंचायतों से आने वाले खिलाड़ी भी नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। गंदगी और अव्यवस्था के कारण लंबे समय से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सफाई अभियान शुरू होते ही स्थानीय युवाओं और छात्रों में उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि मैदान की साफ-सफाई से न सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होंगी, बल्कि यह स्थान पढ़ाई और खेल अभ्यास के लिए भी बेहतर माहौल प्...

बिहार पंचायत चुनाव 2026 : बदलेगा आरक्षण रोस्टर, समय पर होंगे चुनाव

              मतदान केंद्र के बाहर मतदान के लिए पंक्ति में खड़े मतदाता। (फाइल फोटो) बिथान :  बिहार पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चली आ रही असमंजस की स्थिति अब लगभग समपत हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में पंचायत चुनाव वर्ष 2026 में समय पर ही कराए जाएंगे और चुनाव प्रक्रिया में आरक्षण नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। आयोग के इस स्पष्टीकरण के बाद पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि पंचायत राज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक दो चुनाव के बाद आरक्षण रोस्टर में बदलाव किया जाता है, और इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर बदलेगा। आयोग के इस निर्णय का असर राज्य भर के साथ-साथ बिथान प्रखंड क्षेत्र में भी देखने को मिलेगा। आरक्षण रोस्टर में बदलाव के कारण कई वर्तमान और पूर्व प्रत्याशियों को बड़ा झटका लग सकता है। जिन सीटों पर वे पिछले चुनावों में भाग लेते रहे हैं, वे सीटें इस बार आरक्षित हो जाने या आरक्षण की श्रेणी बदलने के कारण उनके लिए...