सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Youth Leadership लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

National Achievement : बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच ने रचा इतिहास, लगातार दो वर्षों तक राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ

राष्ट्रीय मंच पर सम्मान प्राप्त करते बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप सिंधी एवं टीम।   बेंगलुरु / बिहार : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच से संबद्ध बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच ने राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रचते हुए लगातार दो वर्षों तक उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संगठन का मान बढ़ाया है। प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप सिंधी के कुशल, दूरदर्शी एवं जनसरोकार से जुड़े नेतृत्व में बिहार प्रांत ने सेवा, संगठन और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के अंतर्गत सत्र 2023–24 में प्रदीप सिंधी को उनके असाधारण नेतृत्व के लिए “सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष” का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं सत्र 2024–25 में बिहार प्रांत को “सर्वश्रेष्ठ प्रांत” का गौरव प्राप्त हुआ। यह प्रतिष्ठित सम्मान दिनांक 11 जनवरी 2026 को बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय लघु अधिवेशन में सुरेश एम. जैन (राष्ट्रीय अध्यक्ष) एवं सुरेंद्र भट्टर (निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष) की गरिमामयी उपस्थिति में बिहार टीम को प्रदान किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रत...