सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

HM Meeting लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bithan Samachar : नव वर्ष में शिक्षा को नई उड़ान, बिथान को जिला स्तर पर अव्वल बनाने का आह्वान : बीईओ

पीएसपी +2 हाईस्कूल बिथान में आयोजित प्रधानाध्यापकों की मासिक संगोष्ठी का उद्घाटन करते बीईओ मनोज कुमार मिश्र। बिथान (समस्तीपुर) :  नव वर्ष के अवसर पर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पीएसपी +2 हाईस्कूल बिथान के सभागार में प्रखंडाधीन प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की मासिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी  मनोज कुमार मिश्र ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ मनोज कुमार मिश्र एवं संकुल संसाधन केंद्र के समन्वयक सिकंदर बिहारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बीईओ मनोज कुमार मिश्र ने प्रखंड के शिक्षकों की मेधा एवं समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में बिथान प्रखंड ने शिक्षा के क्षेत्र में जो सकारात्मक पहचान बनाई है, उसे बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने कार्यकाल के शेष बचे फरवरी माह तक जिले के स्तर पर प्रखंड का नाम अव्वल रखने की अपील की। बीईओ ने कहा कि यह लक्ष्य तभी प्राप्त किया जा सकता है ...