विद्यालय परिसर में जलाया अलाव। बिथान (समस्तीपुर) : कड़ाके की ठंड का असर अब आम जनजीवन के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई देने लगा है। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बराही में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राष्ट्रीय गान के दौरान आठवीं कक्षा की एक छात्रा अचानक ठंड के कारण बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। छात्रा के गिरते ही विद्यालय परिसर में मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं में घबराहट फैल गई और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। विद्यालय में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को तुरंत संभाला। ठंड से राहत दिलाने के लिए विद्यालय परिसर में अलाव जलाया गया और छात्रा को आग के पास बैठाकर शरीर गर्म कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एहतियातन छात्रा को स्थानीय निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां आवश्यक जांच एवं इलाज किया गया। चिकित्सक ने बताया कि अत्यधिक ठंड और शरीर में ऊर्जा की कमी के कारण छात्रा को चक्कर आया था, लेकिन समय पर उपचार मिलने से उसकी हालत अब पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की गंभीर समस्या नहीं पाई गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रम...
"स्थानीय पहचान, राष्ट्रीय दृष्टिकोण। बिथान, समस्तीपुर और बिहार की खबरों के साथ देश-दुनिया का सटीक विश्लेषण।"