सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Shobha Yatra News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bithan Samachar : माघ सप्तमी पर बिथान में निकली भव्य धार्मिक शोभा यात्रा, भक्तिमय माहौल में डूबा नगर

  माघ सप्तमी के अवसर पर बिथान नगर में निकली भव्य धार्मिक शोभा यात्रा। बिथान (समस्तीपुर) : माघ सप्तमी एवं रामानंदी आचार्य की जयंती के पावन अवसर पर बिथान नगर में भव्य धार्मिक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा बिथान बाजार स्थित रामजानकी बड़ी ठाकुरबाड़ी के प्रांगण से श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में प्रारंभ हुई। आकर्षक झांकियों, सुसज्जित रथ और जयघोष के साथ निकली इस शोभा यात्रा ने पूरे नगर को भक्ति के रंग में रंग दिया। शोभा यात्रा का नेतृत्व रामजानकी मंदिर के महामंडलेश्वर हरिनारायण दास जी ने किया। वे पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित रथ पर सवार होकर यात्रा में आगे-आगे चल रहे थे। उनके साथ मंदिर के पुजारी सत्यनारायण ब्रह्मचारी भी निरंतर जयकारा लगाते हुए श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाते रहे। यात्रा बिथान बाजार से निकलकर काली मंदिर रोड, चांदनी चौक, थाना रोड, स्टेशन रोड और दुर्गा मंदिर रोड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालु पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत करते नजर आए। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से आए साधु-संतों की बड़ी भागीदारी रही। बगरा...