सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Panchayat News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिथान प्रखंड के बेलसंडी, जगमोहरा समेत अन्य पंचायतों में आमसभा का सफल आयोजन

बिथान प्रखंड के बेलसंडी मे आमसभा के दौरान जनप्रतिनिधि और ग्रामीण।  बिथान( समस्तीपुर) : प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत बेलसंडी, जगमोहरा समेत अन्य पंचायतों में सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत आमसभा का आयोजन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी पंचायतों में आयोजित आमसभाओं में पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों, मुखिया, वार्ड सदस्यों, पंचायत सचिव, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। आमसभा के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा और लोगों ने अपनी सहभागिता से कार्यक्रम को सार्थक बनाया। बेलसंडी पंचायत, जगमोहरा पंचायत सहित अन्य पंचायतों में आयोजित आमसभा का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा करना, आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की दिशा में त्वरित पहल करना रहा। बैठक के दौरान सड़क निर्माण, नल-जल योजना, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा व्यवस्था, ...