Bithan Samachar : 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, आहुतियों से गुंजायमान हुआ आकाश
बिथान गायत्री मंदिर परिसर में 5 कुण्डीय महायज्ञ के दौरान हवन करते श्रद्धालु। बिथान (समस्तीपुर ): स्थानीय बिथान बाजार स्थित गायत्री मंदिर परिसर में इन दिनों भक्ति और अध्यात्म की गंगा बह रही है। गायत्री प्रज्ञा पीठ के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को आस्था का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। हवन कुंडों में दी जा रही आहुतियों और वैदिक मंत्रोच्चारण से संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा है। हजारों श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां महायज्ञ के दूसरे दिन बिथान प्रखंड के सभी पंचायतों के अलावा सीमावर्ती जिलों— खगड़िया, बेगूसराय और दरभंगा से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। विशेष रूप से अलौली, हरीपुर, बखरी, गढ़पुरा और कुशेश्वरस्थान जैसे क्षेत्रों से आए लोगों ने कतारबद्ध होकर हवन में भाग लिया। श्रद्धालुओं का मानना है कि ऐसे अनुष्ठानों से न केवल आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि वातावरण का शुद्धिकरण भी होता है। नवविवाहित जोड़े रहे आकर्षण का केंद्र हवन कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक वेशभूषा में सजे नवविवाहित जोड़ों द्वारा ...