सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Bihar Samastipur News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मध्य विद्यालय बिथान में पीएम पोषण योजना का अनुश्रवण, पंचायत समिति सदस्य ने किया भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण

       मध्य विद्यालय बिथान में अनुश्रवण करते पंसस राहुल कुमार बिथान : मध्य विद्यालय बिथान के प्रांगण में बिथान पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमार द्वारा विद्यालय में संचालित प्रधानमंत्री पोषण योजना का गहन अनुश्रवण एवं अनुश्रवणार्थन किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को परोसे जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, समयबद्धता तथा पोषण मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय परिसर में अनुशासन एवं सकारात्मक माहौल देखने को मिला। पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमार ने विद्यालय के रसोईघर का निरीक्षण करते हुए भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, उपयोग में लाए जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता, बर्तनों की साफ-सफाई तथा भोजन परोसने की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं तैयार भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता की जांच की और इसके पश्चात बच्चों को भोजन परोसे जाने की प्रक्रिया को भी देखा। भोजन की गुणवत्ता पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया, साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। राहुल कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण योजना का ...