बिथान में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता को लेकर बीस सूत्री की बैठक, अतिक्रमण और कालाबाजारी पर सख्त रुख
बिथान प्रखंड कार्यालय में बीस सूत्री की बैठक बिथान (समस्तीपुर): प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार भवन में मंगलवार को प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ने की, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम की मौजूदगी रही। मुख्य अतिथि के रूप में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत मिथिला परंपरा के अनुरूप पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ एवं चादर भेंट कर किया गया। बैठक के दौरान बीस सूत्री सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के बीच बिथान बाजार में बढ़ते अतिक्रमण, रोजाना लगने वाले जाम, उर्वरकों की किल्लत, स्वच्छता व्यवस्था की बदहाली तथा सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चर्चा हुई। सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि बाजार में अवैध अतिक्रमण ही जाम की मूल वजह है, जिसे अविलंब हटाया जाना चाहिए। बीस सूत्री सदस्यों द्वारा उठाए गए सवालों का संबंधित विभागीय अधिकारियों ने क्रमवार जवाब दिया। कुछ मामलों में उत्तर संतोषजनक...