बिथान रेलवे स्टेशन की फाइल फोटो 👉 तय समय-सीमा पर संकट, लोगों की चिंता बढ़ी बिथान (समस्तीपुर): हसनपुर–सकरी नई रेल लाइन परियोजना के तहत बिथान से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित रेलखंड का निर्माण कार्य एक बार फिर धीमी गति से चल रहा है। यह रेल परियोजना क्षेत्र के विकास, आवागमन और आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से अत्यंत महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य की सुस्ती ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि यदि कार्य में जल्द तेजी नहीं लाई गई, तो तय समय-सीमा में परियोजना का पूरा होना मुश्किल हो जाएगा। दूरी बढ़ने से बढ़ी चुनौती प्रारंभिक योजना के अनुसार बिथान से कुशेश्वरस्थान तक इस रेलखंड की दूरी लगभग 9 किलोमीटर निर्धारित की गई थी। बाद में तकनीकी कारणों से रेलवे को अलाइनमेंट में बदलाव करना पड़ा, जिसके बाद अब यह दूरी बढ़कर करीब 11 किलोमीटर हो गई है। नया अलाइनमेंट रेलवे द्वारा स्वीकृत भी किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जिस गति से आगे बढ़ना चाहिए था, वह देखने को नहीं मिल रहा है। कौराही हॉल्ट और कुशेश्व...
"स्थानीय पहचान, राष्ट्रीय दृष्टिकोण। बिथान, समस्तीपुर और बिहार की खबरों के साथ देश-दुनिया का सटीक विश्लेषण।"