सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

7 Meter Road लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bithan Samachar : बिथान में करेह नदी तटबंध पर 7 मीटर चौड़ी सड़क को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक, विकास की उम्मीद मजबूत

बिथान प्रखंड में करेह नदी के तटबंध पर 7 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक राजकुमार राय ने की पहल   ✍️ बिथान | विशेष रिपोर्ट वर्ष 2026 हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। नव वर्ष के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और साथ ही बिथान प्रखंड से होकर गुजरने वाली करेह नदी के दोनों तटबंधों पर 7 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग को मजबूती से रखा। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि करेह नदी के पूर्वी और पश्चिमी तटबंधों पर पक्की और चौड़ी सड़क नहीं होने के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रस्ताव के तहत खगड़िया जिले के फूलतोड़ा पुल से बिथान प्रखंड के ठठेरवा, सखवा, राजघाट, कलहुआ घाट होते हुए दरभंगा जिले के हायाघाट तक 7 मीटर (लगभग 23 फीट) चौड़ी कालिकृत सड़क निर्माण की मांग रखी गई है। इसके अलावा दर्जिया फुहिया पुल से लड़झा घाट, राजघाट, कलहुआ घाट होते हुए सिरनियाँ तक तटबंध पर भी 7 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण का प्...