सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Samastipur Education News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Competitive Exam : बिथान बाजार में 18 जनवरी को प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा, हजारों छात्र लेंगे भाग

  बिथान बाजार में आयोजित होने वाली प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह बिथान (समस्तीपुर)  :  प्रखंड मुख्यालय के बिथान बाजार में युवाओं की सराहनीय पहल पर आगामी रविवार 18 जनवरी को प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करना, उन्हें प्रतियोगी माहौल से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करना है। परीक्षा को लेकर प्रखंड क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है और हजारों छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। यह प्रतियोगिता परीक्षा कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों तथा शैक्षणिक संस्थानों से छात्र इसमें भाग लेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस तरह की परीक्षाएं बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मजबूत आधार तैयार करती हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 16 जनवरी तक बीआरपी संकल्प लाइब्रेरी ...

Bithan Samachar : संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का शुभारंभ, तीन विद्यालयों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

  टीएलएम मेले का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते प्रधानाध्यापक । बिथान (समस्तीपुर) :  प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय बिथान में संकुल स्तरीय निपुण टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कक्षा 01 से 05 तक के बच्चों के लिए तैयार की गई शिक्षण सामग्री की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसने शिक्षकों और आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। टीएलएम मेले में संकुल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने भाषा, गणित, हिंदी एवं पर्यावरण विषयों पर आधारित नवाचारी शिक्षण सामग्री प्रस्तुत की। शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए चार्ट, मॉडल, गतिविधि-आधारित शिक्षण सामग्री और खेलों के माध्यम से पढ़ाई को सरल, रोचक और प्रभावी बनाने के प्रयास विशेष रूप से सराहे गए। इन नवाचारों का उद्देश्य बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाना और जटिल विषयों को सहज तरीके से समझाना रहा। निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। शिक्षकों ने यह दर्शाया कि सीमित संसाध...

Bithan Samachar : सीआरसी संचालक एवं समन्वयक की बैठक में बीईओ ने दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश

  प्रखंड संसाधन केंद्र बिथान में आयोजित सीआरसी संचालक एवं समन्वयकों की बैठक की झलक। संकुल स्तर पर 10 जनवरी और प्रखंड स्तर पर 13 जनवरी को टीएलएम मेला आयोजित करने का निर्देश, 15 जनवरी तक शिक्षकों को संपत्ति विवरणी जमा करने का आदेश। बिथान (समस्तीपुर) : प्रखंड संसाधन केंद्र बिथान में प्रखंडाधीन सीआरसी संचालक एवं समन्वयकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने की। बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशासनिक कार्यों तथा शिक्षकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में बीईओ ने सभी उपस्थित संकुल संचालक एवं समन्वयकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने सभी को डायरी एवं कैलेंडर भेंट कर सम्मानित भी किया। इसके बाद टीएलएम मेला आयोजन, विज्ञान प्रदर्शनी, परीक्षा संचालन, पीवीएल, आउट ऑफ स्कूल सर्वे सहित कई योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में बीईओ ने निर्देश दिया कि संकुल स्तर पर 10 जनवरी तथा प्रखंड स्तर पर 13 जनवरी को टीएलएम मेला का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि ट...