Bithan Samachar : टीआरई-4 शिक्षक भर्ती: 37 जिलों से रिक्तियां प्राप्त, बिहार के युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ
टीआरई-4 के तहत शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया जल्द होगी शुरू। बिथान (पटना) : बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। टीआरई-4 (शिक्षक भर्ती चौथा चरण) को लेकर शिक्षा विभाग की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। राज्य के 37 जिलों से पहली से 12वीं कक्षा तक के लिए शिक्षक पदों की रिक्तियां प्राप्त हो चुकी हैं। अब केवल पश्चिम चंपारण जिले से रिक्तियों का इंतजार किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी जिलों से रिक्तियां आने के बाद आरक्षण रोस्टर का मिलान किया जाएगा। इसके बाद पूरी जानकारी बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेजी जाएगी। संभावना है कि 15 जनवरी तक बीपीएससी को रिक्तियां भेज दी जाएंगी, जिसके बाद फरवरी के अंत तक टीआरई-4 की अधिसूचना जारी हो सकती है। टीआरई-4 की खास बात यह है कि इस बार बिहार के युवाओं के लिए लगभग 85 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी जाएंगी। शेष 15 प्रतिशत सीटों पर अन्य राज्यों के वे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने बिहार से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है। डोमिसाइल नीति लागू होने से राज्य के स्थानीय अभ्यर्थियों को शिक्षक...