किसानों के लिए लाभ का रास्ता खोलेगी फार्मर रजिस्ट्रेशन । किसानों की पहचान को मजबूत, पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा एक यूनिक फार्मर आईडी तैयार की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी कृषि योजनाओं का लाभ वास्तविक और पात्र किसानों तक ही पहुंचे। इसी क्रम में अब फार्मर रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य कर दिया गया है। सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिन किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, वे कई महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित रह सकते हैं। खासकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन आवश्यक कर दिया गया है। यदि किसान का रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं है, तो उसे पीएम किसान की किस्त मिलना बंद हो सकता है। फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज तय किए गए हैं। इसमें सबसे प्रमुख है आधार कार्ड और स्वयं के नाम से भूमि की अद्यतन जमाबंदी रसीद। जिन किसानों की जमीन का रिकॉर्ड अपडेट नहीं है या जमीन किसी अन्य के नाम पर दर्ज है, उन्हें पहले भूमि से संबंधित कागजात दुरुस्त कराने होंगे। बिना अद...
"स्थानीय पहचान, राष्ट्रीय दृष्टिकोण। बिथान, समस्तीपुर और बिहार की खबरों के साथ देश-दुनिया का सटीक विश्लेषण।"