सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Swami Vivekananda Jayanti लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bithan Samachar: बिथान में स्वामी विवेकानंद जयंती श्रद्धा के साथ संपन्न, युवाओं ने लिया संकल्प

  बिथान में स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते लोग। बिथान (समस्तीपुर) : बिथान प्रखंड क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद की जयंती सादगी, श्रद्धा और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाई गई। प्रखंड के विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर उनके विचारों को याद किया। इस अवसर पर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमार के आवास पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। उपस्थित लोगों ने उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम स्थल पर अनुशासन, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर हसनपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज मुखिया, राजेश मुखिया, अजीत मुखिया, संतोष साह, राज कुमार साह, छोटू, पप्पू, मिथुन, आकाश, ऋषि सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस...