RRB Group D भर्ती 2026: 22 हजार पदों पर बहाली, 21 जनवरी से 20 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन | पूरी प्रक्रिया जानें
RRB Group D भर्ती 2026 के तहत 22,000 पदों पर नियुक्ति होगी। आवेदन तिथि, योग्यता और चयन प्रक्रिया जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें। बिथान( समस्तीपुर) : रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के करीब 22 हजार पदों पर बहाली के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी 2026 से शुरू होकर 20 फरवरी 2026 तक लिए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के तहत रेलवे के विभिन्न तकनीकी एवं परिचालन विभागों में नियुक्ति की जाएगी। इनमें असिस्टेंट (ट्रैक मशीन), असिस्टेंट (ब्रिज), असिस्टेंट (पी-वे), असिस्टेंट (टीआरडी), ट्रैक मेंटेनर (ग्रुप डी/ग्रुप फोर), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट (ऑपरेशन), पॉइंट्समेन समेत कई अन्य पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती से रेलवे के रखरखाव, संचालन और यात्री सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं कुछ तकनीकी पदों के लिए आ...