सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

LJPR लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिहार चुनाव के बाद संगठन विस्तार की तैयारी, बंगाल–असम के प्रभारी बने सांसद राजेश वर्मा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और खगड़िया सांसद राजेश वर्मा  (फाइल फोटो) बिथान ( समस्तीपुर) :  बिहार विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ अपनी ताकत का लोहा मनवाने वाली लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) अब क्षेत्रीय सीमाओं को लांघकर राष्ट्रीय क्षितिज पर विस्तार के लिए तैयार है। पार्टी के विजनरी राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से एक बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है। इसी क्रम में, खगड़िया के ऊर्जावान सांसद राजेश वर्मा को पश्चिम बंगाल और असम का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। ​क्यों महत्वपूर्ण है यह जिम्मेदारी? ​राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार के बाहर संगठन विस्तार की योजना पार्टी को एक 'राष्ट्रीय दल' के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। राजेश वर्मा को यह जिम्मेदारी मिलना उनकी कार्यकुशलता और सांगठनिक क्षमता पर नेतृत्व के गहरे भरोसे को दर्शाता है। बंगाल और असम जैसे राज्यों में बिहार मूल के मतदाताओं और श्रमिक वर्ग की एक बड़ी आबादी है, जहाँ लोजपा (आर) अपनी पैठ जमाने की कोशिश में है। ​राजेश ...