सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

New Year 2026 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bithan Samachar : नव वर्ष के स्वागत में बिथान प्रखंड तैयार, सड़कों पर रंग-बिरंगे संदेश लिखते दिखे युवा

नव वर्ष के स्वागत में घर-आंगन में बनाई गई रंग-बिरंगी रंगोली। बिथान (समस्तीपुर) : वर्ष के अंतिम दिनों के साथ ही बिथान प्रखंड क्षेत्र में नव वर्ष के स्वागत की तैयारियां चरम पर पहुंच गई हैं। जैसे-जैसे पुराना साल विदा लेने को है, पूरे इलाके में उल्लास, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिल रहा है। खासकर युवाओं और बच्चों में नए साल को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है, जो पूरे प्रखंड को जीवंत बना रहा है। नव वर्ष के स्वागत को यादगार बनाने के लिए युवाओं की टोलियां पहले से ही रंग-बिरंगे रंगों की तैयारी में जुट गई हैं। रात के समय सड़कों पर आकर्षक अक्षरों और डिजाइनों के साथ नव वर्ष की शुभकामनाएं लिखी जाएंगी। इससे न केवल सड़कें सजेंगी, बल्कि लोगों के मन में भी उत्सव का भाव और गहरा होगा। बिथान बाजार, रेलवे स्टेशन रोड, सखवा चौक, पुसहो चौक और सोहमा सहित कई प्रमुख मार्गों पर यह नज़ारा देखने को मिलेगा, जहां लोग आपसी भाईचारे और खुशी के साथ नए साल का स्वागत करते हैं। वहीं, घर-घर में भी उत्सव की रौनक साफ झलक रही है। महिलाएं घरों और आंगनों में रंगोली बनाकर सजावट कर रही हैं। पारंपरिक डिजाइनों के साथ आध...