बिथान पंचायत की कई गलियों में सोलर स्ट्रीट लाइट बंद रहने से रात में अंधेरा पसरा रहता है। 👉 हर वार्ड में 10 लाइट का दावा, पर धरातल पर सच्चाई कुछ और बिथान (समस्तीपुर) : बिथान पंचायत में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप सामने आया है। योजना के अनुसार पंचायत के प्रत्येक वार्ड में 10-10 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का प्रावधान है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। कई वार्डों में न तो निर्धारित संख्या में लाइटें लगाई गई हैं और न ही जो लगाई गई हैं, वे सुचारू रूप से काम कर रही हैं। इससे योजना की पारदर्शिता और गुणवत्ता दोनों पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ स्थानों पर सोलर लाइटें शुरू से ही खराब पड़ी हैं, जबकि कई लाइटें कुछ ही दिनों में बंद हो गईं। पंचायत की अनेक गलियां आज भी अंधेरे में डूबी रहती हैं, जिससे रात के समय आवागमन, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटिया गुणवत्ता की लाइटें लगाकर योजना की राशि का दुरुपयोग किया ...
"स्थानीय पहचान, राष्ट्रीय दृष्टिकोण। बिथान, समस्तीपुर और बिहार की खबरों के साथ देश-दुनिया का सटीक विश्लेषण।"