सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Anganwadi News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिथान प्रखंड में कई आंगनवाड़ी केंद्र बेघर, किराये के कमरों में सिमटीं बच्चों और महिलाओं की सेवाएं

आंगनबाड़ी केंद्र की प्रतिकात्मक चित्र बिथान प्रखंड में कई आंगनवाड़ी केंद्र आज भी बिना भवन, किराये के मकानों में संचालन से सेवाएं प्रभावित बिथान ( समस्तीपुर) : बिथान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में संचालित कई आंगनवाड़ी केंद्र आज भी अपने स्थायी भवन से वंचित हैं। भवन के अभाव में ये केंद्र वर्षों से किराये के मकानों में संचालित हो रहे हैं, जिससे केंद्रों पर मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के संचालन में लगातार परेशानियां सामने आ रही हैं। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को पोषण, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, लेकिन समुचित भवन न होने से इन सेवाओं की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए भवन निर्माण की बातें लंबे समय से की जा रही हैं, पर अब तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। किराये के मकानों में संचालित केंद्रों में जगह की कमी, बच्चों के खेलने व बैठने की उचित व्यवस्था का अभाव तथा साफ-सफाई जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। इससे न केवल बच्चों को असुविधा हो...