Bithan Samachar : प्रखंड सह अंचल कार्यालय बिथान में वसुधा केंद्र का उद्घाटन, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी ऑनलाइन सेवाएं
प्रखंड सह अंचल कार्यालय बिथान में वसुधा केंद्र का उद्घाटन करते बीडीओ आफ़ताब आलम। बिथान (समस्तीपुर): प्रखंड सह अंचल कार्यालय बिथान परिसर में सोमवार को वसुधा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अनुमोदित इस कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन आफ़ताब आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), ने फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारी, कार्यालय कर्मी तथा वसुधा केंद्र से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उद्घाटन के अवसर पर बीडीओ आफ़ताब आलम ने कहा कि वसुधा केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य आम जनता को ऑनलाइन सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकने से राहत देना है। अब लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्रों और भूमि से जुड़ी सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि वसुधा केंद्र के माध्यम से दाखिल-खारिज, ई-मापी, जमाबंदी, परिमार्जन प्लस, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन सभी सेवाओं का लाभ नागरिक सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क ...