Bithan Samachar : हसनपुर विधानसभा को नव वर्ष की बड़ी सौगात, हसनपुर रोड मे अमृत भारत ट्रेन को मिली मंजूरी
हसनपुर रोड जंक्शन में ठहराव के साथ अमृत भारत ट्रेन को मंजूरी मिलने पर क्षेत्र में खुशी। बिथान (समस्तीपुर) : हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नव वर्ष 2026 एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। हसनपुर रोड जंक्शन से हसनपुर को भारतीय रेलवे की ओर से एक और ऐतिहासिक तोहफा मिला है। खगड़िया–समस्तीपुर रेलखंड पर चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दे दी गई है, जो मुंबई के बाद पनवेल तक का सफर तय करेगी। इस ट्रेन का ठहराव हसनपुर रोड स्टेशन पर दिए जाने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। यह साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन अलीपुरद्वार से चलकर सिलीगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, नवगछिया, मानसी, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र, प्रयागराज, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, जलगांव, नासिक होते हुए पनवेल तक जाएगी। इतने बड़े रूट पर हसनपुर रोड का ठहराव मिलना इलाके के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं माना जा रहा है। इस ट्रेन के परिचालन से अब हसनपुर क्षेत्र के यात्रियों को अलीपुरद्वार, सिलीगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, नवगछिया जैसे पूर्वोत्तर और सीमावर्ती क्षेत्रों तक सीधी रेल सुविधा मिलेगी। वहीं दूसर...