Bithan Samachar : हसनपुर विधायक राज कुमार राय के जनता दरबार में उमड़ी भारी भीड़, मौके पर ही हुआ कई समस्याओं का त्वरित समाधान
जनता की समस्याओं को गहराई से सुनते हसनपुर विधायक राज कुमार राय। बिथान(समस्तीपुर): हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राज कुमार राय के निजी आवास स्थित बेलसंडी आवासीय परिसर में सोमवार को 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों से आए फरियादियों की भारी भीड़ देखने को मिली। जनता दरबार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनना और प्रशासनिक बाधाओं को दूर कर उन्हें राहत पहुँचाना था। समस्याओं का अंबार और विधायक की संवेदनशीलता जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, स्वास्थ्य सेवाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन जैसे गंभीर विषयों से संबंधित दर्जनों मामले सामने आए। विधायक राज कुमार राय ने बेहद संजीदगी के साथ एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता दिखाई और लोगों को आश्वस्त किया कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। ऑन द स्पॉट समाधान और अधिकारियों को सख्त निर्देश जनता दरबार की सबसे खास बात यह रही कि विधायक ने कई विवादित मामलों का 'ऑन द स्पॉट' (मौके ...