सांसद राजेश वर्मा और विधायक राजकुमार राय फाइल फोटो. बिथान (समस्तीपुर) : वर्ष 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर है। कुछ ही समय में यह वर्ष विदा हो जाएगा और हम नए वर्ष 2026 में प्रवेश करेंगे। यदि बीते वर्ष पर नजर डालें तो बिथान प्रखंड के लिए यह साल विकास के लिहाज से खट्टी–मीठी यादों के साथ कई ऐतिहासिक उपलब्धियां लेकर आया। 2025 की ऐतिहासिक उपलब्धियां रेल परिचालन की शुरुआत: लगभग 50 वर्षों का लंबा इंतजार खत्म हुआ और बिथान से रेल सेवा शुरू हुई, जिसने क्षेत्र के विकास की नई नींव रखी। रैक प्वाइंट की अनुमति: बिथान रेलवे स्टेशन को रैक प्वाइंट की मंजूरी मिलना व्यापार और रोजगार के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ। सांसद राजेश वर्मा का योगदान: सांसद कोटे से चौक-चौराहों पर हाई मास्ट लाइटों की स्थापना और डिग्री कॉलेज के लिए की गई उनकी अनुशंसा ने क्षेत्र को नई रोशनी और उम्मीद दी है। नई राजनीतिक ऊर्जा: पूर्व विधायक राजकुमार राय की सफलता ने क्षेत्रवासियों में विकास के प्रति एक बार फिर विश्वास जगाया है। 2026 में बिथान की प्रमुख विकास अपेक्षाएं आने वाले वर्ष में बिथान की जनता सांसद राजेश वर्मा और...
"स्थानीय पहचान, राष्ट्रीय दृष्टिकोण। बिथान, समस्तीपुर और बिहार की खबरों के साथ देश-दुनिया का सटीक विश्लेषण।"