सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Bihar Education Update लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Competitive Exam : बिथान बाजार में 18 जनवरी को प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा, हजारों छात्र लेंगे भाग

  बिथान बाजार में आयोजित होने वाली प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह बिथान (समस्तीपुर)  :  प्रखंड मुख्यालय के बिथान बाजार में युवाओं की सराहनीय पहल पर आगामी रविवार 18 जनवरी को प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करना, उन्हें प्रतियोगी माहौल से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करना है। परीक्षा को लेकर प्रखंड क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है और हजारों छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। यह प्रतियोगिता परीक्षा कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों तथा शैक्षणिक संस्थानों से छात्र इसमें भाग लेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस तरह की परीक्षाएं बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मजबूत आधार तैयार करती हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 16 जनवरी तक बीआरपी संकल्प लाइब्रेरी ...

Bithan Samachar : टीआरई-4 शिक्षक भर्ती: 37 जिलों से रिक्तियां प्राप्त, बिहार के युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ

टीआरई-4 के तहत शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया जल्द होगी शुरू।   बिथान (पटना) : बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। टीआरई-4 (शिक्षक भर्ती चौथा चरण) को लेकर शिक्षा विभाग की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। राज्य के 37 जिलों से पहली से 12वीं कक्षा तक के लिए शिक्षक पदों की रिक्तियां प्राप्त हो चुकी हैं। अब केवल पश्चिम चंपारण जिले से रिक्तियों का इंतजार किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी जिलों से रिक्तियां आने के बाद आरक्षण रोस्टर का मिलान किया जाएगा। इसके बाद पूरी जानकारी बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेजी जाएगी। संभावना है कि 15 जनवरी तक बीपीएससी को रिक्तियां भेज दी जाएंगी, जिसके बाद फरवरी के अंत तक टीआरई-4 की अधिसूचना जारी हो सकती है। टीआरई-4 की खास बात यह है कि इस बार बिहार के युवाओं के लिए लगभग 85 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी जाएंगी। शेष 15 प्रतिशत सीटों पर अन्य राज्यों के वे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने बिहार से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है। डोमिसाइल नीति लागू होने से राज्य के स्थानीय अभ्यर्थियों को शिक्षक...