सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Encroachment Issue लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Encroachment & Traffic Jam : अतिक्रमण और जाम से बेहाल बिथान बाजार, रेंगने लगी प्रखंड की लाइफलाइन सड़क

बिथान बाजार की मुख्य सड़क पर अतिक्रमण के कारण रोजाना लगने वाला जाम।   बिथान (समस्तीपुर)  :  प्रखंड क्षेत्र का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र बिथान बाजार इन दिनों अतिक्रमण और रोजाना लगने वाले जाम की समस्या से बुरी तरह जूझ रहा है। बाजार की मुख्य सड़क, जिसे प्रखंड की लाइफलाइन कहा जाता है, अब अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि वाहनों की रफ्तार थम गई है और सड़क पर चलना मानो किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार क्षेत्र में सड़कों के दोनों किनारों पर दुकानदारों द्वारा सामान फैलाकर रखना आम बात हो गई है। कई जगहों पर अस्थायी दुकानें, ठेले और गुमटियां सड़क पर ही सजी रहती हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है। नतीजा यह है कि जरा सी भी भीड़ बढ़ते ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। दो पहिया और चार पहिया वाहनों का आमना-सामना होते ही लंबी कतारें लग जाती हैं। पैदल चलने वालों की परेशानी और भी अधिक है। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोग, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग जाम और अतिक्रमण के बीच रास्ता तलाशते नजर आते हैं। कई स्थानों पर सड़क किनारे पश...