National Achievement : बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच ने रचा इतिहास, लगातार दो वर्षों तक राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ
![]() |
| राष्ट्रीय मंच पर सम्मान प्राप्त करते बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप सिंधी एवं टीम। |
बेंगलुरु / बिहार :
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच से संबद्ध बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच ने राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रचते हुए लगातार दो वर्षों तक उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संगठन का मान बढ़ाया है।
प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप सिंधी के कुशल, दूरदर्शी एवं जनसरोकार से जुड़े नेतृत्व में बिहार प्रांत ने सेवा, संगठन और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के अंतर्गत सत्र 2023–24 में प्रदीप सिंधी को उनके असाधारण नेतृत्व के लिए “सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष” का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं सत्र 2024–25 में बिहार प्रांत को “सर्वश्रेष्ठ प्रांत” का गौरव प्राप्त हुआ।
यह प्रतिष्ठित सम्मान दिनांक 11 जनवरी 2026 को बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय लघु अधिवेशन में सुरेश एम. जैन (राष्ट्रीय अध्यक्ष) एवं सुरेंद्र भट्टर (निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष) की गरिमामयी उपस्थिति में बिहार टीम को प्रदान किया गया।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदीप सिंधी ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि बिहार प्रांत के प्रत्येक कार्यकर्ता, हर शाखा और हर युवा साथी की निष्ठा, समर्पण और अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ सभी को साथ लेकर चलना ही उनकी कार्यशैली और सफलता का मूल मंत्र रहा है।
अपने दो वर्षों के कार्यकाल में बिहार प्रांत द्वारा किए गए सेवा कार्यों ने राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाई। इस अवधि में
10 शाखाओं को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए
ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 20 स्थायी प्याऊ स्थापित किए गए
1000 से अधिक दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ एवं पैर प्रदान किए गए
लगभग 10,000 यूनिट रक्तदान
1000 से अधिक वृक्षारोपण
स्किल डेवलपमेंट व नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम
भव्य खेल महोत्सव एवं साइक्लोथॉन
श्रावणी मेले में लाखों श्रद्धालुओं के लिए कांवड़ सेवा
जैसे जनहितकारी कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
संगठनात्मक दृष्टि से भी बिहार प्रांत ने उल्लेखनीय प्रगति की। इस दौरान 13 नई शाखाओं का गठन हुआ और हजारों नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया, जिससे बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति और विस्तार में ऐतिहासिक वृद्धि हुई।
इस उपलब्धि में प्रांतीय महामंत्री उज्जवल तुलस्यान की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिन्हें दोनों वर्षों में “सर्वश्रेष्ठ महामंत्री” का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय पटल पर बिहार को शीर्ष स्थान दिलाने वाली पूरी टीम को हर ओर से बधाइयाँ दी जा रही हैं। यह सफलता आने वाले वर्षों में सामाजिक सेवा, युवा सशक्तिकरण और संगठन विस्तार के लिए एक नई प्रेरणा बनेगी।
रिपोर्ट: आकाश कुमार, बिथान समाचार (Bithan Samachar)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें