सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

School News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bithan Samachar : सावित्रीबाई फुले जयंती पर विद्यालयों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, महिला शिक्षा के संघर्ष को किया गया नमन

विद्यालय परिसर में सावित्रीबाई फुले जयंती पर पुष्प अर्पित करते शिक्षक-शिक्षिकाएं।   बिथान (समस्तीपुर) : प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय बिथान सहित अन्य विद्यालयों में समाज सुधारक, नारी शिक्षा की अग्रदूत एवं महान शिक्षाविद् सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणादायक वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसरों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्ष और योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक सिकंदर बिहारी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि के साथ की गई। उन्होंने अपने संबोधन में सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने उस दौर में महिला शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज में महिलाओं को पढ़ने-लिखने से वंचित रखा जाता था। सामाजिक विरोध, तिरस्कार और कठिन परिस्थितियों के बावजूद सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सपना साकार किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि सावित्रीबाई ...

Bithan Samachar: समस्तीपुर में कड़ाके की ठंड का कहर, 3 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, DM का आदेश जारी

  "समस्तीपुर जिलाधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश की प्रति"। बिथान (समस्तीपुर) : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से लेकर दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं, जिससे ठंड का असर और अधिक बढ़ गया है। ऐसे हालात में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रौशन कुशवाहा, जिलाधिकारी समस्तीपुर ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (वर्ग 1 से 8 तक) के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को 3 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ठंड और कोहरे के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। खासकर सुबह के समय तापमान में भारी गिरावट और दृश्यता कम होने के कारण बच्चों का विद्यालय जाना जोखिम भरा साबित हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी ठंड के प्रकोप को देखते हुए 22 दिसंबर को एक आदेश जारी कर 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्देश...

बिथान के सभी स्कूलों में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया वीर बाल दिवस

  बिथान के एक विद्यालय में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राएं। बिथान (समस्तीपुर) : प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शुक्रवार को वीर बाल दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मध्य विद्यालय बिथान, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय बिथान सहित क्षेत्र के सभी स्कूलों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सिख इतिहास की गौरवशाली परंपरा से अवगत कराना तथा उनके भीतर नैतिक मूल्यों और देशभक्ति की भावना का विकास करना रहा। विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों की वीरता, त्याग और अटूट आस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि वीर बाल दिवस खालसा के साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। विशेष रूप से छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने बहुत कम उम्र में ही अपने धर्म और विश्वास की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। इतिहास के अनुसार सरसा नदी के तट पर हुए संघर्ष के बाद ...