सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

TLM Mela Bihar लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bithan Samachar : सीआरसी संचालक एवं समन्वयक की बैठक में बीईओ ने दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश

  प्रखंड संसाधन केंद्र बिथान में आयोजित सीआरसी संचालक एवं समन्वयकों की बैठक की झलक। संकुल स्तर पर 10 जनवरी और प्रखंड स्तर पर 13 जनवरी को टीएलएम मेला आयोजित करने का निर्देश, 15 जनवरी तक शिक्षकों को संपत्ति विवरणी जमा करने का आदेश। बिथान (समस्तीपुर) : प्रखंड संसाधन केंद्र बिथान में प्रखंडाधीन सीआरसी संचालक एवं समन्वयकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने की। बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशासनिक कार्यों तथा शिक्षकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में बीईओ ने सभी उपस्थित संकुल संचालक एवं समन्वयकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने सभी को डायरी एवं कैलेंडर भेंट कर सम्मानित भी किया। इसके बाद टीएलएम मेला आयोजन, विज्ञान प्रदर्शनी, परीक्षा संचालन, पीवीएल, आउट ऑफ स्कूल सर्वे सहित कई योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में बीईओ ने निर्देश दिया कि संकुल स्तर पर 10 जनवरी तथा प्रखंड स्तर पर 13 जनवरी को टीएलएम मेला का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि ट...