बिथान- सलौना मार्ग की सांकेतिक तस्वीर बिथान (समस्तीपुर ): प्रखंड क्षेत्र में बिथान बाजार से सलौना को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत दिनों-दिन बदतर होती जा रही है। यह मार्ग न केवल बिथान को बेगूसराय जिले से सीधे जोड़ता है, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार, आवागमन और विकास की रीढ़ भी माना जाता है। बावजूद इसके, लंबे समय से मरम्मत, चौड़ीकरण और उच्च स्तरीय नवनिर्माण के अभाव में यह सड़क जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। गड्ढों से भरी संकरी सड़क अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों का कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण बड़े वाहनों का आवागमन लगभग ठप हो गया है। माल ढुलाई में कठिनाई आने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, वहीं आम लोगों को रोजमर्रा के सफर में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बन जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि बिथान–सलौना मार्ग का चौड़ीकरण कर मजबूत और उच्च गुणवत्ता की सड़क का निर्माण कराया जाए, तो बखरी बाजार से सीधा और सुगम संपर्क...
"स्थानीय पहचान, राष्ट्रीय दृष्टिकोण। बिथान, समस्तीपुर और बिहार की खबरों के साथ देश-दुनिया का सटीक विश्लेषण।"