बिथान प्रखंड के पंचायत स्तरीय शिविर में फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे किसान। बिथान (समस्तीपुर) : बिथान प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में किसानों के लिए फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन को लेकर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य किसानों को फार्मर आईडी बनवाने में सहायता प्रदान करना है, ताकि वे भारत सरकार एवं बिहार सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं—विशेष रूप से पीएम किसान सम्मान निधि योजना—का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें। शिविरों में फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों से आधार कार्ड, मोबाइल नंबर तथा स्वयं के नाम से अद्यतन जमाबंदी अनिवार्य रूप से लाने को कहा जा रहा है। हालांकि, जमीनी हकीकत यह है कि बड़ी संख्या में किसानों के पास अपने नाम से जमाबंदी उपलब्ध नहीं है। कई किसानों की भूमि आज भी पूर्वजों के नाम पर दर्ज है, जिसके कारण उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा और उन्हें निराश होकर शिविर से लौटना पड़ रहा है। इसके साथ ही, रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर तकनीकी समस्याएं भी किसानों की परेशानी बढ़ा रही हैं। बार-बार सर्वर डाउन होने से फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया बा...
"स्थानीय पहचान, राष्ट्रीय दृष्टिकोण। बिथान, समस्तीपुर और बिहार की खबरों के साथ देश-दुनिया का सटीक विश्लेषण।"