सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Bithan Samachar : सीआरसी संचालक एवं समन्वयक की बैठक में बीईओ ने दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश

 

Bithan CRC meeting me BEO dwara shikshakon ko nirdesh dete hue
प्रखंड संसाधन केंद्र बिथान में आयोजित सीआरसी संचालक एवं समन्वयकों की बैठक की झलक।

संकुल स्तर पर 10 जनवरी और प्रखंड स्तर पर 13 जनवरी को टीएलएम मेला आयोजित करने का निर्देश, 15 जनवरी तक शिक्षकों को संपत्ति विवरणी जमा करने का आदेश।

बिथान (समस्तीपुर) :

प्रखंड संसाधन केंद्र बिथान में प्रखंडाधीन सीआरसी संचालक एवं समन्वयकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने की। बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशासनिक कार्यों तथा शिक्षकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत में बीईओ ने सभी उपस्थित संकुल संचालक एवं समन्वयकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने सभी को डायरी एवं कैलेंडर भेंट कर सम्मानित भी किया। इसके बाद टीएलएम मेला आयोजन, विज्ञान प्रदर्शनी, परीक्षा संचालन, पीवीएल, आउट ऑफ स्कूल सर्वे सहित कई योजनाओं की समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में बीईओ ने निर्देश दिया कि संकुल स्तर पर 10 जनवरी तथा प्रखंड स्तर पर 13 जनवरी को टीएलएम मेला का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि टीएलएम मेला शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है, जिससे बच्चों की समझ और रुचि दोनों में वृद्धि होती है।

इसके साथ ही बीईओ ने निर्देश दिया कि विशिष्ट विद्यालय अध्यापक कोटि के शिक्षक 15 जनवरी तक अपनी चल एवं अचल संपत्ति एवं दायित्व का विवरणी हर हाल में जमा करें। समय-सीमा का पालन नहीं करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

बैठक में नियोजित शिक्षकों के विभागीय पत्र के आलोक में प्रोन्नति के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में बीईओ ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय कर आवश्यक पत्र निर्गत कराने की बात कही। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षकों की लंबित समस्याएं, सेवा पुस्तिका, एरियर भुगतान सहित अन्य मामलों के निष्पादन हेतु जिला कार्यालय को स्मारित किया जाएगा।

बैठक के उपरांत शिक्षक राजनीति के भीष्म पितामह, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कौराही की शिक्षिका संजू कुमारी के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव सिकंदर बिहारी, अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ बिथान के सचिव रामनारायण राही, नगर पंचायत शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार विमल सहित मुसहरु पंडित, विश्वनाथ यादव, दिलीप कुमार, गुणानंद प्रसाद, रंजीत कुमार रमण, बाल विजय कुमार, सुरेंद्र कुमार सुमन, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार, रमेश कुमार, इफ्तेखार अहमद, महताब आलम, संजीव कुमार, शबाना खातून, रंजना कुमारी, संतोष कुमार ठाकुर समेत कई शिक्षक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।


रिपोर्ट:  आकाश कुमार, बिथान समाचार( Bithan Samachar) 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उजान गांव से अवैध देसी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

              बिथान थाना के मुख्य द्वार की फाइल फोटो बिथान: बिथान थाना क्षेत्र के उजान गांव में शुक्रवार को पुलिस ने अवैध देसी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजान गांव निवासी सुनील कुमार, पिता रामदेव बिंद के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिथान थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि उजान गांव में अवैध रूप से देसी शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद बिथान थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से 12 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया और शराब को जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि बिहार सरकार की पूर्ण शराबबंदी नीति के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक ह...

IMPACT OF NEWS : बिथान बाजार के गाँधी मैदान में शुरू हुआ सफाई अभियान, युवाओं में दिखा उत्साह

बिथान बाजार स्थित गाँधी मैदान में पंचायत द्वारा चलाया जा रहा सफाई अभियान। बिथान (समस्तीपुर) :  प्रखंड मुख्यालय स्थित गाँधी मैदान में लंबे समय से व्याप्त गंदगी को लेकर उठी आवाज़ का असर अब ज़मीन पर दिखने लगा है। बुधवार से गाँधी मैदान में विधिवत रूप से सफाई अभियान की शुरुआत कर दी गई है। बिथान पंचायत की ओर से सफाई गाड़ी और मजदूरों को मैदान में लगाया गया, जिन्होंने वर्षों से जमा कचरे, प्लास्टिक और अन्य गंदगी को हटाने का काम शुरू किया है। गाँधी मैदान बिथान बाजार का एक प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां प्रतिदिन स्थानीय लोग टहलने आते हैं। इसके साथ ही युवा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र और आसपास के पंचायतों से आने वाले खिलाड़ी भी नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। गंदगी और अव्यवस्था के कारण लंबे समय से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सफाई अभियान शुरू होते ही स्थानीय युवाओं और छात्रों में उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि मैदान की साफ-सफाई से न सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होंगी, बल्कि यह स्थान पढ़ाई और खेल अभ्यास के लिए भी बेहतर माहौल प्...

बिहार पंचायत चुनाव 2026 : बदलेगा आरक्षण रोस्टर, समय पर होंगे चुनाव

              मतदान केंद्र के बाहर मतदान के लिए पंक्ति में खड़े मतदाता। (फाइल फोटो) बिथान :  बिहार पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चली आ रही असमंजस की स्थिति अब लगभग समपत हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में पंचायत चुनाव वर्ष 2026 में समय पर ही कराए जाएंगे और चुनाव प्रक्रिया में आरक्षण नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। आयोग के इस स्पष्टीकरण के बाद पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि पंचायत राज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक दो चुनाव के बाद आरक्षण रोस्टर में बदलाव किया जाता है, और इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर बदलेगा। आयोग के इस निर्णय का असर राज्य भर के साथ-साथ बिथान प्रखंड क्षेत्र में भी देखने को मिलेगा। आरक्षण रोस्टर में बदलाव के कारण कई वर्तमान और पूर्व प्रत्याशियों को बड़ा झटका लग सकता है। जिन सीटों पर वे पिछले चुनावों में भाग लेते रहे हैं, वे सीटें इस बार आरक्षित हो जाने या आरक्षण की श्रेणी बदलने के कारण उनके लिए...