सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Bithan Samachar : संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का शुभारंभ, तीन विद्यालयों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

Bithan me sankul stariya TLM mela me teachers dwara banayi gayi teaching learning material ki pradarshani
टीएलएम मेले का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते प्रधानाध्यापक ।


बिथान (समस्तीपुर) :

 प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय बिथान में संकुल स्तरीय निपुण टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कक्षा 01 से 05 तक के बच्चों के लिए तैयार की गई शिक्षण सामग्री की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसने शिक्षकों और आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

टीएलएम मेले में संकुल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने भाषा, गणित, हिंदी एवं पर्यावरण विषयों पर आधारित नवाचारी शिक्षण सामग्री प्रस्तुत की। शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए चार्ट, मॉडल, गतिविधि-आधारित शिक्षण सामग्री और खेलों के माध्यम से पढ़ाई को सरल, रोचक और प्रभावी बनाने के प्रयास विशेष रूप से सराहे गए। इन नवाचारों का उद्देश्य बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाना और जटिल विषयों को सहज तरीके से समझाना रहा।

निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। शिक्षकों ने यह दर्शाया कि सीमित संसाधनों में भी किस प्रकार स्थानीय सामग्री और रचनात्मक सोच के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संभव है। मूल्यांकन के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यालयों का चयन किया गया। इसमें उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय बिथान को गणित विषय में, प्राथमिक विद्यालय गाजाबाजा मुसहरी को पर्यावरण विषय में तथा प्राथमिक कन्या विद्यालय गाजाबाजा को हिंदी विषय में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया।

चयनित विद्यालयों के शिक्षक आगामी प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला में संकुल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर संकुल समन्वयक सिकंदर बिहारी उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि टीएलएम मेला शिक्षकों की रचनात्मकता को बढ़ावा देता है और बच्चों को आनंददायक वातावरण में सीखने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने इसे विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक सशक्त पहल बताया।

कार्यक्रम में संकुल क्षेत्र के कई विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे के नवाचारों से प्रेरणा लेते हुए इन्हें अपने-अपने विद्यालयों में लागू करने का संकल्प लिया। मौके पर गुणानंद प्रसाद, विश्वनाथ यादव, संतोष कुमार ठाकुर, कपिल देव ठाकुर, गंगा प्रसाद, दुर्गानंद राम, आदर्श कुमार, रोहित कुमार, मो. शकील आजाद, हीरा कुमारी, दीपमाला कुमारी, सुनीता कुमारी, निर्मला कुमारी, किरण कुमारी, बेबी कुमारी, जहां अंजुम आरा, कल्याणी कुमारी, गीता कुमारी, कुमारी श्वेता सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।


रिपोर्ट: आकाश कुमार, बिथान समाचार (Bithan Samachar) 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उजान गांव से अवैध देसी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

              बिथान थाना के मुख्य द्वार की फाइल फोटो बिथान: बिथान थाना क्षेत्र के उजान गांव में शुक्रवार को पुलिस ने अवैध देसी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजान गांव निवासी सुनील कुमार, पिता रामदेव बिंद के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिथान थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि उजान गांव में अवैध रूप से देसी शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद बिथान थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से 12 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया और शराब को जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि बिहार सरकार की पूर्ण शराबबंदी नीति के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक ह...

IMPACT OF NEWS : बिथान बाजार के गाँधी मैदान में शुरू हुआ सफाई अभियान, युवाओं में दिखा उत्साह

बिथान बाजार स्थित गाँधी मैदान में पंचायत द्वारा चलाया जा रहा सफाई अभियान। बिथान (समस्तीपुर) :  प्रखंड मुख्यालय स्थित गाँधी मैदान में लंबे समय से व्याप्त गंदगी को लेकर उठी आवाज़ का असर अब ज़मीन पर दिखने लगा है। बुधवार से गाँधी मैदान में विधिवत रूप से सफाई अभियान की शुरुआत कर दी गई है। बिथान पंचायत की ओर से सफाई गाड़ी और मजदूरों को मैदान में लगाया गया, जिन्होंने वर्षों से जमा कचरे, प्लास्टिक और अन्य गंदगी को हटाने का काम शुरू किया है। गाँधी मैदान बिथान बाजार का एक प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां प्रतिदिन स्थानीय लोग टहलने आते हैं। इसके साथ ही युवा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र और आसपास के पंचायतों से आने वाले खिलाड़ी भी नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। गंदगी और अव्यवस्था के कारण लंबे समय से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सफाई अभियान शुरू होते ही स्थानीय युवाओं और छात्रों में उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि मैदान की साफ-सफाई से न सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होंगी, बल्कि यह स्थान पढ़ाई और खेल अभ्यास के लिए भी बेहतर माहौल प्...

बिहार पंचायत चुनाव 2026 : बदलेगा आरक्षण रोस्टर, समय पर होंगे चुनाव

              मतदान केंद्र के बाहर मतदान के लिए पंक्ति में खड़े मतदाता। (फाइल फोटो) बिथान :  बिहार पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चली आ रही असमंजस की स्थिति अब लगभग समपत हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में पंचायत चुनाव वर्ष 2026 में समय पर ही कराए जाएंगे और चुनाव प्रक्रिया में आरक्षण नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। आयोग के इस स्पष्टीकरण के बाद पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि पंचायत राज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक दो चुनाव के बाद आरक्षण रोस्टर में बदलाव किया जाता है, और इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर बदलेगा। आयोग के इस निर्णय का असर राज्य भर के साथ-साथ बिथान प्रखंड क्षेत्र में भी देखने को मिलेगा। आरक्षण रोस्टर में बदलाव के कारण कई वर्तमान और पूर्व प्रत्याशियों को बड़ा झटका लग सकता है। जिन सीटों पर वे पिछले चुनावों में भाग लेते रहे हैं, वे सीटें इस बार आरक्षित हो जाने या आरक्षण की श्रेणी बदलने के कारण उनके लिए...