सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Bithan Samachar : नव वर्ष में शिक्षा को नई उड़ान, बिथान को जिला स्तर पर अव्वल बनाने का आह्वान : बीईओ

Bithan Samastipur me PSP +2 High School ke sabhagar me teachers aur HM ki monthly sangoshthi, jahan BEO Manish Kumar Mishra shiksha par margdarshan dete hue.
पीएसपी +2 हाईस्कूल बिथान में आयोजित प्रधानाध्यापकों की मासिक संगोष्ठी का उद्घाटन करते बीईओ मनोज कुमार मिश्र।

बिथान (समस्तीपुर) :

 नव वर्ष के अवसर पर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पीएसपी +2 हाईस्कूल बिथान के सभागार में प्रखंडाधीन प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की मासिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी  मनोज कुमार मिश्र ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ मनोज कुमार मिश्र एवं संकुल संसाधन केंद्र के समन्वयक सिकंदर बिहारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बीईओ मनोज कुमार मिश्र ने प्रखंड के शिक्षकों की मेधा एवं समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में बिथान प्रखंड ने शिक्षा के क्षेत्र में जो सकारात्मक पहचान बनाई है, उसे बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने कार्यकाल के शेष बचे फरवरी माह तक जिले के स्तर पर प्रखंड का नाम अव्वल रखने की अपील की। बीईओ ने कहा कि यह लक्ष्य तभी प्राप्त किया जा सकता है जब शैक्षणिक वातावरण को सुव्यवस्थित रखते हुए विभाग द्वारा जारी सभी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन का भी आश्वासन दिया।

संगोष्ठी के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। UNICEF के बीएमसी राज कुमार लाल ने मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से अनुदानित बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के अंतर्गत 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल, ग्रीवा एवं मुंह के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव हेतु कैंसर वैक्सीन एवं नियमित टीकाकरण की जानकारी दी। उन्होंने शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी विद्यालयों में 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं की लाइन लिस्ट तैयार कर पीएचसी को उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

इसके अतिरिक्त Piramal Foundation की ओर से श्वेता पिरामल, संजय कुमार एवं प्रीति कुमारी ने कालाजार एवं फाइलेरिया उन्मूलन पर अपने विचार साझा किए और इससे जुड़ी सावधानियों एवं सरकारी प्रयासों की जानकारी दी।

संगोष्ठी में लेखापाल दिलीप कुमार, सिकंदर बिहारी, गुणानंद प्रसाद, पंकज कुमार, मुशहरू पंडित, विश्वनाथ यादव, रंजीत कुमार रमण, महताब आलम, दिनेश मुखिया, मनोज मुखिया, मनीष कुमार सिंह, रमेश कुमार, श्याम सुंदर राय, नीरज कुमार, इफ्तेखार अहमद, मणिकांत कुमार, संजय पासवान, रविशंकर प्रसाद, विनोद कुमार राय, कलानंद सिंह, संजीव कुमार, राजेश कुमार, तेजनारायण कुमार, मीना कुमारी, श्वेता भारती, शबाना खातून, रंजना कुमारी, पूजा कुमारी, मंजु कुमारी, निखत प्रवीण, आफरीना नाज, अमृता सिंह सहित दर्जनों प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।


रिपोर्ट: आकाश कुमार, बिथान समाचार (Bithan Samachar) 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उजान गांव से अवैध देसी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

              बिथान थाना के मुख्य द्वार की फाइल फोटो बिथान: बिथान थाना क्षेत्र के उजान गांव में शुक्रवार को पुलिस ने अवैध देसी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजान गांव निवासी सुनील कुमार, पिता रामदेव बिंद के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिथान थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि उजान गांव में अवैध रूप से देसी शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद बिथान थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से 12 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया और शराब को जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि बिहार सरकार की पूर्ण शराबबंदी नीति के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक ह...

IMPACT OF NEWS : बिथान बाजार के गाँधी मैदान में शुरू हुआ सफाई अभियान, युवाओं में दिखा उत्साह

बिथान बाजार स्थित गाँधी मैदान में पंचायत द्वारा चलाया जा रहा सफाई अभियान। बिथान (समस्तीपुर) :  प्रखंड मुख्यालय स्थित गाँधी मैदान में लंबे समय से व्याप्त गंदगी को लेकर उठी आवाज़ का असर अब ज़मीन पर दिखने लगा है। बुधवार से गाँधी मैदान में विधिवत रूप से सफाई अभियान की शुरुआत कर दी गई है। बिथान पंचायत की ओर से सफाई गाड़ी और मजदूरों को मैदान में लगाया गया, जिन्होंने वर्षों से जमा कचरे, प्लास्टिक और अन्य गंदगी को हटाने का काम शुरू किया है। गाँधी मैदान बिथान बाजार का एक प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां प्रतिदिन स्थानीय लोग टहलने आते हैं। इसके साथ ही युवा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र और आसपास के पंचायतों से आने वाले खिलाड़ी भी नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। गंदगी और अव्यवस्था के कारण लंबे समय से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सफाई अभियान शुरू होते ही स्थानीय युवाओं और छात्रों में उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि मैदान की साफ-सफाई से न सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होंगी, बल्कि यह स्थान पढ़ाई और खेल अभ्यास के लिए भी बेहतर माहौल प्...

बिहार पंचायत चुनाव 2026 : बदलेगा आरक्षण रोस्टर, समय पर होंगे चुनाव

              मतदान केंद्र के बाहर मतदान के लिए पंक्ति में खड़े मतदाता। (फाइल फोटो) बिथान :  बिहार पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चली आ रही असमंजस की स्थिति अब लगभग समपत हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में पंचायत चुनाव वर्ष 2026 में समय पर ही कराए जाएंगे और चुनाव प्रक्रिया में आरक्षण नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। आयोग के इस स्पष्टीकरण के बाद पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि पंचायत राज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक दो चुनाव के बाद आरक्षण रोस्टर में बदलाव किया जाता है, और इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर बदलेगा। आयोग के इस निर्णय का असर राज्य भर के साथ-साथ बिथान प्रखंड क्षेत्र में भी देखने को मिलेगा। आरक्षण रोस्टर में बदलाव के कारण कई वर्तमान और पूर्व प्रत्याशियों को बड़ा झटका लग सकता है। जिन सीटों पर वे पिछले चुनावों में भाग लेते रहे हैं, वे सीटें इस बार आरक्षित हो जाने या आरक्षण की श्रेणी बदलने के कारण उनके लिए...