सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिथान प्रखंड में कई आंगनवाड़ी केंद्र बेघर, किराये के कमरों में सिमटीं बच्चों और महिलाओं की सेवाएं

आंगनबाड़ी केंद्र की प्रतिकात्मक चित्र

बिथान प्रखंड में कई आंगनवाड़ी केंद्र आज भी बिना भवन, किराये के मकानों में संचालन से सेवाएं प्रभावित


बिथान ( समस्तीपुर) :

बिथान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में संचालित कई आंगनवाड़ी केंद्र आज भी अपने स्थायी भवन से वंचित हैं। भवन के अभाव में ये केंद्र वर्षों से किराये के मकानों में संचालित हो रहे हैं, जिससे केंद्रों पर मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के संचालन में लगातार परेशानियां सामने आ रही हैं। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को पोषण, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, लेकिन समुचित भवन न होने से इन सेवाओं की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए भवन निर्माण की बातें लंबे समय से की जा रही हैं, पर अब तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। किराये के मकानों में संचालित केंद्रों में जगह की कमी, बच्चों के खेलने व बैठने की उचित व्यवस्था का अभाव तथा साफ-सफाई जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। इससे न केवल बच्चों को असुविधा होती है, बल्कि केंद्र संचिकाओं को भी कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि निजी स्तर पर चल रहे प्ले स्कूलों की तरह यदि सरकारी आंगनवाड़ी केंद्रों को भी स्थायी भवन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, तो ये केंद्र कहीं अधिक व्यवस्थित और प्रभावी रूप से संचालित हो सकते हैं। उनका मानना है कि अपना भवन होने से बच्चों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिलेगा, जिससे उनके शारीरिक व मानसिक विकास में भी मदद मिलेगी।

इस संबंध में ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि बिथान प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए शीघ्र स्थायी भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए। वहीं, बीडीओ बिथान से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वर्तमान में आंगनवाड़ी केंद्रों का भवन निर्माण विभाग द्वारा कराया जाता है और इस संबंध में विभाग को सूचना दी जाएगी। 

ग्रामीणों ने अपेक्षा जताई है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि आंगनवाड़ी सेवाएं वास्तव में जरूरतमंदों तक सुचारू रूप से पहुंच सकें।

रिपोर्ट- बिथान समाचार संवाददाता 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उजान गांव से अवैध देसी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

              बिथान थाना के मुख्य द्वार की फाइल फोटो बिथान: बिथान थाना क्षेत्र के उजान गांव में शुक्रवार को पुलिस ने अवैध देसी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजान गांव निवासी सुनील कुमार, पिता रामदेव बिंद के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिथान थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि उजान गांव में अवैध रूप से देसी शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद बिथान थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से 12 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया और शराब को जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि बिहार सरकार की पूर्ण शराबबंदी नीति के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक ह...

IMPACT OF NEWS : बिथान बाजार के गाँधी मैदान में शुरू हुआ सफाई अभियान, युवाओं में दिखा उत्साह

बिथान बाजार स्थित गाँधी मैदान में पंचायत द्वारा चलाया जा रहा सफाई अभियान। बिथान (समस्तीपुर) :  प्रखंड मुख्यालय स्थित गाँधी मैदान में लंबे समय से व्याप्त गंदगी को लेकर उठी आवाज़ का असर अब ज़मीन पर दिखने लगा है। बुधवार से गाँधी मैदान में विधिवत रूप से सफाई अभियान की शुरुआत कर दी गई है। बिथान पंचायत की ओर से सफाई गाड़ी और मजदूरों को मैदान में लगाया गया, जिन्होंने वर्षों से जमा कचरे, प्लास्टिक और अन्य गंदगी को हटाने का काम शुरू किया है। गाँधी मैदान बिथान बाजार का एक प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां प्रतिदिन स्थानीय लोग टहलने आते हैं। इसके साथ ही युवा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र और आसपास के पंचायतों से आने वाले खिलाड़ी भी नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। गंदगी और अव्यवस्था के कारण लंबे समय से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सफाई अभियान शुरू होते ही स्थानीय युवाओं और छात्रों में उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि मैदान की साफ-सफाई से न सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होंगी, बल्कि यह स्थान पढ़ाई और खेल अभ्यास के लिए भी बेहतर माहौल प्...

बिहार पंचायत चुनाव 2026 : बदलेगा आरक्षण रोस्टर, समय पर होंगे चुनाव

              मतदान केंद्र के बाहर मतदान के लिए पंक्ति में खड़े मतदाता। (फाइल फोटो) बिथान :  बिहार पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चली आ रही असमंजस की स्थिति अब लगभग समपत हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में पंचायत चुनाव वर्ष 2026 में समय पर ही कराए जाएंगे और चुनाव प्रक्रिया में आरक्षण नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। आयोग के इस स्पष्टीकरण के बाद पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि पंचायत राज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक दो चुनाव के बाद आरक्षण रोस्टर में बदलाव किया जाता है, और इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर बदलेगा। आयोग के इस निर्णय का असर राज्य भर के साथ-साथ बिथान प्रखंड क्षेत्र में भी देखने को मिलेगा। आरक्षण रोस्टर में बदलाव के कारण कई वर्तमान और पूर्व प्रत्याशियों को बड़ा झटका लग सकता है। जिन सीटों पर वे पिछले चुनावों में भाग लेते रहे हैं, वे सीटें इस बार आरक्षित हो जाने या आरक्षण की श्रेणी बदलने के कारण उनके लिए...