सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Bithan Samachar : मगध शुगर व पीएचडी फाउंडेशन की पहल से सखवा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Doctors examining patients during a free mobile health check-up camp in Sakhwa village, Bithan block, Bihar.
सखवा गांव में आयोजित निःशुल्क मोबाइल हेल्थ कैंप में डॉक्टर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए।

बिथान (समस्तीपुर) :

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता को लेकर एक सराहनीय पहल करते हुए प्रखंड क्षेत्र के सखवा गांव में निःशुल्क मोबाइल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, हसनपुर के सहयोग से तथा पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुआ। शिविर का आयोजन गांव के समाजसेवी सुधारी यादव के आवास पर किया गया, जहां सखवा समेत आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे।

मोबाइल हेल्थ कैंप में मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें बुखार, सर्दी-खांसी, पेट संबंधी रोग, रक्तचाप, सामान्य कमजोरी समेत अन्य आम बीमारियों की जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर के दौरान लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. डब्लू रजक ने मरीजों की जांच कर उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. मंजरुल की देखरेख में दवाओं का सुव्यवस्थित वितरण किया गया। दोनों चिकित्सकों ने ग्रामीणों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान रामसुधारी यादव, रामखेलावन यादव, प्रभुनारायण यादव, शुगर मिल्स के जमादार कृष्ण कुमार, सतीश यादव सहित कई ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को अत्यंत उपयोगी बताते हुए मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड और पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के प्रति आभार जताया। साथ ही भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें।


रिपोर्ट : आकाश कुमार, बिथान समाचार (Bithan Samachar) 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उजान गांव से अवैध देसी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

              बिथान थाना के मुख्य द्वार की फाइल फोटो बिथान: बिथान थाना क्षेत्र के उजान गांव में शुक्रवार को पुलिस ने अवैध देसी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजान गांव निवासी सुनील कुमार, पिता रामदेव बिंद के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिथान थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि उजान गांव में अवैध रूप से देसी शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद बिथान थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से 12 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया और शराब को जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि बिहार सरकार की पूर्ण शराबबंदी नीति के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक ह...

IMPACT OF NEWS : बिथान बाजार के गाँधी मैदान में शुरू हुआ सफाई अभियान, युवाओं में दिखा उत्साह

बिथान बाजार स्थित गाँधी मैदान में पंचायत द्वारा चलाया जा रहा सफाई अभियान। बिथान (समस्तीपुर) :  प्रखंड मुख्यालय स्थित गाँधी मैदान में लंबे समय से व्याप्त गंदगी को लेकर उठी आवाज़ का असर अब ज़मीन पर दिखने लगा है। बुधवार से गाँधी मैदान में विधिवत रूप से सफाई अभियान की शुरुआत कर दी गई है। बिथान पंचायत की ओर से सफाई गाड़ी और मजदूरों को मैदान में लगाया गया, जिन्होंने वर्षों से जमा कचरे, प्लास्टिक और अन्य गंदगी को हटाने का काम शुरू किया है। गाँधी मैदान बिथान बाजार का एक प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां प्रतिदिन स्थानीय लोग टहलने आते हैं। इसके साथ ही युवा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र और आसपास के पंचायतों से आने वाले खिलाड़ी भी नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। गंदगी और अव्यवस्था के कारण लंबे समय से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सफाई अभियान शुरू होते ही स्थानीय युवाओं और छात्रों में उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि मैदान की साफ-सफाई से न सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होंगी, बल्कि यह स्थान पढ़ाई और खेल अभ्यास के लिए भी बेहतर माहौल प्...

बिहार पंचायत चुनाव 2026 : बदलेगा आरक्षण रोस्टर, समय पर होंगे चुनाव

              मतदान केंद्र के बाहर मतदान के लिए पंक्ति में खड़े मतदाता। (फाइल फोटो) बिथान :  बिहार पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चली आ रही असमंजस की स्थिति अब लगभग समपत हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में पंचायत चुनाव वर्ष 2026 में समय पर ही कराए जाएंगे और चुनाव प्रक्रिया में आरक्षण नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। आयोग के इस स्पष्टीकरण के बाद पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि पंचायत राज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक दो चुनाव के बाद आरक्षण रोस्टर में बदलाव किया जाता है, और इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर बदलेगा। आयोग के इस निर्णय का असर राज्य भर के साथ-साथ बिथान प्रखंड क्षेत्र में भी देखने को मिलेगा। आरक्षण रोस्टर में बदलाव के कारण कई वर्तमान और पूर्व प्रत्याशियों को बड़ा झटका लग सकता है। जिन सीटों पर वे पिछले चुनावों में भाग लेते रहे हैं, वे सीटें इस बार आरक्षित हो जाने या आरक्षण की श्रेणी बदलने के कारण उनके लिए...